Har din kuch naya sikhe

      आपको जानकर प्रसन्नता होगी की पिछले दो वर्ष से भुरटिया जी की प्रेरणा से समाज के भामाशाहों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में क्रान्तिकारी पहल पर समाज में आर्थिक दृष्टि से कमजोर परिवारों के होनहार विद्यार्थियों के लिए सत्र 2018-19 में अध्ययन   में सहयोग हेतु एक बेहतरीन अध्ययन गौद योजना शुरू की गई थी। जिसमें भामाशाहों का सहयोग 6 लाख से अधिक रहा था।
         दिनांक 15 जुलाई को वर्ष 2019-20 में लाभान्वित विद्यार्थियों एवं भामाशाहों द्वारा दिये गये सहयोग की समीक्षा बैठक श्री मूलाराम मेघवाल संरक्षक के सानिध्य में रखी गई। जिसमें गतवर्ष 26 विद्यार्थियों को 36 भामाशाहों एवं संस्था द्वारा कुल Rs. -8,11,300/- का सहयोगा किया गया हैं।
               जिसकी सभी ने सरहाना करते हुए समाज हित में बेहतरीन गुणात्मक सेवा कार्य बताया जो कि शिक्षा में नया कीर्तिमान एवं जरूरत मंद विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित हुई है । तथा इसे नये भामाशाहों को जोड़ते हुव निरन्तर जारी रखने  की सहमति बनी।
              उक्त योजना को वर्ष 2020-21 में चालू रखने एवं दायरा बढ़ाने हेतु RMP बाड़मेर एवं ब्लॉक स्तर के सभी पदाधिकारियों, ओर कार्यकर्ताओं सें सहयोग की अपील की जाएगी।
       समीक्षा बैठक में RMP के प्रदेश महासचिव वीराराम जी भुरटिया,पूर्व जिलाध्यक्ष एवं संरक्षक मूलाराम  मेघवाल,जिलाध्यक्ष तगाराम खती,अजाक जिलाध्यक्ष एवं युवा कैरियर मंत्री खेमराज जी परिहार एवं बादराराम जी मेघवाल आदि ने चर्चा में भाग लिया।
       भामाशाहों की सहमति लिस्ट 25 से 30 जुलाई के मध्य सार्वजनिक की जाएगी। उपस्थित महानुभावों ने समस्त भामाशाहों का हार्दिक आभार प्रकट किया।
    🙏🏾
हमीराराम कोडेचा 
जिला महासचिव
RMP,बाड़मेर।

एक टिप्पणी भेजें

ऊपर दी गई जानकारी के बारे में आप क्या सोचते हैं, टिप्पणी करके हमे जरूर बताएं।

मरूवाणी न्यूज़ नेटवर्क

E-Maruwani

{picture#https://1.bp.blogspot.com/-g3gBMdDs4ao/Xgo2EgPt2LI/AAAAAAAACy8/mphOhpKBAiIC5-6zPUe9xStOu9Da3WdvQCNcBGAsYHQ/s1600/Author.png} Indian Youtuber and Young Bloggers. {facebook#Yhttp://fb.com/ranaram.bhatia.5} {twitter#http://twitter.com/ranarambhatiya} {google#http://google.co.in/search/ranarambhatiya} {youtube#http://youtube.com/ranarambhatiya} {instagram#http://instagram.com/ranarambhatiya}
Blogger द्वारा संचालित.