गिड़ा | पंचायत समिति गिड़ा के परेऊ गांव में गौ सेवा के लिए दुकानदारों ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर दुकानदारों को जोड़ा गया। दुकानदार चारे के लिए रुपए इकट्ठे कर बेसहारा गोवंश के लिए चारा उपलब्ध करवा रहा है। पिछले कई महीनों से यह ग्रुप हर पूर्णिमा, अमावस्या पर बेसहारा गोवंश के लिए चारा उपलब्ध करवा रहा है।
विश्वव्यापी लॉकडाउन के दौरान भी इन्होंने 1 दिन भी हिम्मत नहीं हारी। बालोतरा से हरा चारा लाकर गोवंश को खिला रहे हैं।आज शुक्रवार को हरे चारे की गाड़ी मंगवा कर महंत श्री ओंकार भारती जी के कर कमलों द्वारा बेसहारा गोवंश को हरा चारा खिलाया। इन दुकानदारों की सेवा यहां तक ही सीमित नहीं है बल्कि बेसहारा गोवंश के घायल होने या बीमार होने पर तुरंत इलाज उपलब्ध करवाते हैं। भक्त वागाराम बोस ने बताया कि गर्मी बरसात और सर्दी में भी निरंतर बेसहारा गोवंश के लिए चारा उपलब्ध करवाया जाता है। हर पूर्णिमा अमावस्या पर 2500 क्विंटल चारा परेऊ पहुंचता है। ऐसे में सभी गौ भक्त गलियों में बेसहारा गोवंश को चारा खिलाते हैं। विशेष अवसरों पर गायों को खिलाने के लिए गुड रोटी व लड्डू भी बनाए जाते हैं। भूतपूर्व सरपंच पर्वत सिंह ने बताया कि कई वर्षों से टीम में राजेंद्र सिंह महेशा, पारसमल सोनी; नेमीचंद लखारा; ओम लखारा, रूपचंद सोनी, कुंभाराम सोनी, रावल सोनी सहित दर्जनों युवा इस मुहिम में हाथ बटाते हैं।
एक टिप्पणी भेजें
ऊपर दी गई जानकारी के बारे में आप क्या सोचते हैं, टिप्पणी करके हमे जरूर बताएं।
मरूवाणी न्यूज़ नेटवर्क