Har din kuch naya sikhe

बाड़मेर | लॉकडाउन के चलते अन्य राज्यों में फंसे प्रवासियों को प्राथमिकता के साथ अपने गन्तव्य स्थान पर पहुंचाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को जिले में कुल 676 श्रमिकों एवं प्रवासियों का आगमन हुआ, वहीं 646 अन्य राज्यों के प्रवासियों को अपने गन्तव्य स्थानों के लिए प्रस्थान करवाया गया।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में मंगलवार को गुजरात से 405, महाराष्ट्र से 66, उतरप्रदेश से 59, मध्यप्रदेश से 3, आन्ध्रप्रदेश से 11, कर्नाटक से 17, हरियाणा से 1, बिहार से 1, तमिलनाडु से 14, तेलंगाना से 34, छतीसगढ से 4, केरल से 25, उतराखण्ड से 3, गोवा से 33 को मिलाकर कुल 676 प्रवासियों को सरकारी एवं निजी वाहन से जिले में प्रवेश की अनुमति दी गई है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 54282 प्रवासियों का आगमन हुआ है।
उन्होंने बताया कि जिले से अन्य राज्यों के प्रवासियों को सरकारी एवं निजी वाहनों के द्वारा भेजा भी जा रहा है। जिले से मंगलवार को उत्तर प्रदेश के लिए 5, महाराष्ट्र के लिए 4, बिहार के लिए 321, झारखण्ड के लिए 130, पश्चिम बंगाल के लिए 50, गुजरात के लिए 13, दिल्ली के लिए 3, केरल के लिए 39, असम के लिए 70, नागालेण्ड के लिए 2, मणिपुर के लिए 2 एवं चण्डीगढ के लिए 7 को मिलाकर कुल 646 प्रवासियों को जिले की सीमा से प्रस्थान करवाया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले से 9253 लोगों को अपने मूल राज्यों के लिए प्रस्थान हेतु अनुमति दी गई है।
जिला कलक्टर मीणा ने जिले में प्रवेश करने वालों की सघन चिकित्सकीय जांच एवं स्क्रिीनिंग की जा रही है। साथ ही किसी व्यक्ति के संदिग्ध संक्रमित पाए जाने पर उसे तुरंत क्वारेंटाईन कर उसके सेंपल लेने हेतु निर्देशित किया गया है। उन्होंने चौक पोस्ट पर निजी वाहनों में आने वाले सभी यात्रियों के मोबाईल नम्बर अंकित करने को कहा, ताकि क्वारेंटाईन के दौरान ट्रेसिंग सुनिश्चित हो सके। जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में बाहर से आने प्रवासियों को 14 दिन का क्वारेंटाइन पीरीयड का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य है।

एक टिप्पणी भेजें

ऊपर दी गई जानकारी के बारे में आप क्या सोचते हैं, टिप्पणी करके हमे जरूर बताएं।

मरूवाणी न्यूज़ नेटवर्क

E-Maruwani

{picture#https://1.bp.blogspot.com/-g3gBMdDs4ao/Xgo2EgPt2LI/AAAAAAAACy8/mphOhpKBAiIC5-6zPUe9xStOu9Da3WdvQCNcBGAsYHQ/s1600/Author.png} Indian Youtuber and Young Bloggers. {facebook#Yhttp://fb.com/ranaram.bhatia.5} {twitter#http://twitter.com/ranarambhatiya} {google#http://google.co.in/search/ranarambhatiya} {youtube#http://youtube.com/ranarambhatiya} {instagram#http://instagram.com/ranarambhatiya}
Blogger द्वारा संचालित.