सिवाना | सिवाना उपखंड अधिकारी प्रमोद सिरवी ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। दौरान होम क्वारेंटाइन पर चल रहे लोगों को सत्यापन किया। इस दौरान होम क्वारेंटाइन का उल्लंघन करते पाए जाने पर 48 लोगां को संस्थागत क्वारेंटाइन में भेजा गया।
सिवाना उपखंड अधिकारी प्रमोद सिरवी ने करमावास, भागवा, अर्जियाणा एवं राखी में होम क्वारेंटाइन में चल रहे लोगों का सत्यापन किया। पिछले दो दिनों में होम क्वारेंटाइन के निर्देशो की अवहेलना करते पाए जाने पर 48 लोगों को संस्थागत क्वारेंटाइन में भेजा गया। उपखंड अधिकारी सिरवी ने बताया कि होम क्वारेंटाइन का उल्लंघन करने को गंभीरता से लिया जा रहा है। इसको सुनिष्चित करने के लिए ग्राम स्तरीय समिति के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से समय-समय पर निरीक्षण किया जा रहा है।
एक टिप्पणी भेजें
ऊपर दी गई जानकारी के बारे में आप क्या सोचते हैं, टिप्पणी करके हमे जरूर बताएं।
मरूवाणी न्यूज़ नेटवर्क