Har din kuch naya sikhe

बाड़मेर | लॉकडाउन के चलते अन्य राज्यों में फंसे प्रवासियों को प्राथमिकता के साथ अपने गन्तव्य स्थान पर पहुंचाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इसी क्रम में रविवार को जिले में कुल 571 श्रमिकों एवं प्रवासियों का आगमन हुआ, वहीं 29 अन्य राज्यों के प्रवासियों को अपने गन्तव्य स्थानों के लिए प्रस्थान करवाया गया। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में रविवार को गुजरात से 303, महाराष्ट्र से 88, मध्यप्रदेश से 8, आंध्रप्रदेश से 22,  दिल्ली से 1, कर्नाटक से 82, हरियाणा से 1, बिहार से 1, तमिलनाडु से 19, पंजाब से 8, तेलंगाना से 23, असम से 2, पश्चिम बंगाल से 9, झारखंड से 1 एवं उडीसा से 3 को मिलाकर कुल 571 प्रवासियों को सरकारी एवं निजी वाहन से जिले में प्रवेश की अनुमति दी गई है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 57570 प्रवासियों का आगमन हुआ है। उन्होंने बताया कि जिले से अन्य राज्यों के प्रवासियों को सरकारी एवं निजी वाहनों के द्वारा भेजा भी जा रहा है। जिले से रविवार को गुजरात के लिए 22, दिल्ली के लिए 5 एवं कर्नाटक के लिए 2 को मिलाकर कुल 29 प्रवासियों को जिले की सीमा से प्रस्थान करवाया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले से 10399 लोगों को अपने मूल राज्यों के लिए प्रस्थान हेतु अनुमति दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

ऊपर दी गई जानकारी के बारे में आप क्या सोचते हैं, टिप्पणी करके हमे जरूर बताएं।

मरूवाणी न्यूज़ नेटवर्क

E-Maruwani

{picture#https://1.bp.blogspot.com/-g3gBMdDs4ao/Xgo2EgPt2LI/AAAAAAAACy8/mphOhpKBAiIC5-6zPUe9xStOu9Da3WdvQCNcBGAsYHQ/s1600/Author.png} Indian Youtuber and Young Bloggers. {facebook#Yhttp://fb.com/ranaram.bhatia.5} {twitter#http://twitter.com/ranarambhatiya} {google#http://google.co.in/search/ranarambhatiya} {youtube#http://youtube.com/ranarambhatiya} {instagram#http://instagram.com/ranarambhatiya}
Blogger द्वारा संचालित.