जालोर | जिले में कोरोना के संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। देर रात्रि आई रिपोर्ट में जिले से 5 और पॉजिटिव मिले है। अब जिले में 14 मरीज कोरोना के हो गए है। वही कोरोना ने जालोर शहर में भी दस्तक दे दिया है। शहर के गोड़ीजी निवासी 18 वर्षीय एक संक्रमित मिला है, जो कुछ दिन पहले कोटा से आया था। वही एक बागरा थाने के कांस्टेबल की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है, 30 वर्षीय कांस्टेबल मूलतः सीकर निवासी है। वही 2 मरीज रायथल निवासी सामने आए है, पूर्व में रायथल निवासी मिले मरीज का 11 वर्षीय पुत्र व 13 वर्षीय पुत्री है,जिनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वही 1 मरीज 41 वर्षीय निवासी सियाणा का है।
एक टिप्पणी भेजें
ऊपर दी गई जानकारी के बारे में आप क्या सोचते हैं, टिप्पणी करके हमे जरूर बताएं।
मरूवाणी न्यूज़ नेटवर्क