Har din kuch naya sikhe

May 12, 2020 20:35 (IST)
आत्मनिर्भरता,आत्मबल और आत्मविश्वास से ही संभव है. आत्मनिर्भरता, ग्लोबल सप्लाई चेन में कड़ी स्पर्धा के लिए भी देश को तैयार करती है: पीएम मोदी

May 12, 2020 20:32 (IST)
कोरोना लंबे समय तक हमारे जीवन का हिस्सा बना रहेगा, हम मास्क पहनेंगे, दो गज दूरी का पालन करेंगे, लेकिन अपने लक्ष्यों को दूर नहीं होने देंगे. लॉकडाउन का चौथा चरण पूरी तरह नये रंग रूप वाला होगा, नए नियमों वाला होगा : पीएम मोदी

May 12, 2020 20:30 (IST)
ये आर्थिक पैकेज देश के उस श्रमिक के लिए है, देश के उस किसान के लिए है जो हर स्थिति, हर मौसम में देशवासियों के लिए परिश्रम कर रहा है. ये आर्थिक पैकेज हमारे देश के मध्यम वर्ग के लिए है, जो ईमानदारी से टैक्स देता है, देश के विकास में अपना योगदान देता है: पीएम मोदी

May 12, 2020 20:29 (IST)
ये आर्थिक पैकेज हमारे कुटीर उद्योग, गृह उद्योग, लघु-मंझोले उद्योग, MSME के लिए है. जो करोड़ों लोगों की आजीविका का साधन है, जो आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प का मजबूत आधार है: पीएम मोदी

May 12, 2020 20:21 (IST)

पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में की 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा

20 लाख करोड़ रुपये का एक पैकेज 2020 में देश की विकास यात्रा को आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई गति देगा. आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए इसमें सभी पर बल दिया गया है. ये आर्थिक पैकेज हमारे कुटिर उद्योग, लघु उद्योग और मंझोले उद्योग के लिए हैं, जो आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प का मजबूत आधार है.

May 12, 2020 20:18 (IST)
दुनिया को विश्वास होने लगा है कि भारत बहुत अच्छा कर सकता है, मानव जाति के कल्याण के लिए बहुत कुछ अच्छा दे सकता है. सवाल यह है - कि आखिर कैसे? इस सवाल का भी उत्तर है- 130 करोड़ देशवासियों का आत्मनिर्भर भारत का संकल्प : पीएम मोदी

May 12, 2020 20:16 (IST)
जो पृथ्वी को मां मानती हो, वो संस्कृति, वो भारतभूमि, जब आत्मनिर्भर बनती है, तब उससे एक सुखी-समृद्ध विश्व की संभावना भी सुनिश्चित होती है. भारत की प्रगति में तो हमेशा विश्व की प्रगति समाहित रही है: पीएम मोदी

May 12, 2020 20:16 (IST)
भारत जब आत्मनिर्भरता की बात करता है, तो आत्मकेंद्रित व्यवस्था की वकालत नहीं करता. भारत की आत्मनिर्भरता में संसार के सुख, सहयोग और शांति की चिंता होती है: पीएम मोदी

May 12, 2020 20:14 (IST)
ये हम इसलिए कर पाएं क्योंकि भारत ने आपदा को अवसर में बदल दिया. आपदा को अवसर में बदलने की भारत की ये दृष्टि आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प के लिए उतनी की प्रभावी सिद्ध होने वाली है: पीएम मोदी

May 12, 2020 20:14 (IST)
जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही दुनिया में आज भारत की दवाईयां पहुंच रही हैं. स्वाभाविक है कि हर भारतीय गर्व करता है. दुनिया को विश्वास होने लगा है कि भारत बहुत अच्छा कर सकता है. मान जाति के लिए बहुत कुछ अच्छा दे सकता है. सवाल यह है कि आखिर कैसै. इसका जवाब भा है आत्मनिर्भर भारत का संकल्प

May 12, 2020 20:13 (IST)
जब कोरोना संकट शुरु हुआ, तब भारत में एक भी पीपीई (PPE) किट नहीं बनती थी. एन-95 मास्क का भारत में नाममात्र उत्पादन होता था. आज स्थिति ये है कि भारत में ही हर रोज 2 लाख PPE और 2 लाख एन-95 मास्क बनाए जा रहे हैं: पीएम मोदी

May 12, 2020 20:11 (IST)
एक राष्ट्र के रूप में आज हम एक बहुत ही अहम मोड़ पर खड़े हैं. इतनी बड़ी आपदा भारत के लिए एक संकेत लेकर आई है, एक संदेश लेकर आई है, एक अवसर लेकर आई है: पीएम मोदी

May 12, 2020 20:03 (IST)

एक वायरस ने दुनिया को तहस नहस कर दिया है : पीएम मोदी

देशवासियों को नमस्कार. कोरोना संक्रमण से मुकाबले करते हुए दुनिया को अब चार महीने से ज्यादा समय बीत गया है. इस दौरान तमाम देशों को 42 लाख लोगों संक्रमित हुए हैं. पौने तीन लाख से ज्यादा लोगों की दुखद मौत हुई है. भारत में भी अनेक परिवारों ने अपने स्वजन खोए हैं. मैं सभी के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. एक वायरस ने दुनिया को तहस नहस कर दिया है.

May 12, 2020 20:02 (IST)
कोरोना संकट के बीच राष्ट्र के नाम पीएम मोदी का संबोधन शुरू

एक टिप्पणी भेजें

ऊपर दी गई जानकारी के बारे में आप क्या सोचते हैं, टिप्पणी करके हमे जरूर बताएं।

मरूवाणी न्यूज़ नेटवर्क

E-Maruwani

{picture#https://1.bp.blogspot.com/-g3gBMdDs4ao/Xgo2EgPt2LI/AAAAAAAACy8/mphOhpKBAiIC5-6zPUe9xStOu9Da3WdvQCNcBGAsYHQ/s1600/Author.png} Indian Youtuber and Young Bloggers. {facebook#Yhttp://fb.com/ranaram.bhatia.5} {twitter#http://twitter.com/ranarambhatiya} {google#http://google.co.in/search/ranarambhatiya} {youtube#http://youtube.com/ranarambhatiya} {instagram#http://instagram.com/ranarambhatiya}
Blogger द्वारा संचालित.